Saturday, September 1, 2012

सिक्ख धर्म में केश, कड़ा और कृपाण , कंघा और कच्छा रखना जरूरी है

सिक्ख धर्म में पुरुषों के लिए पंच ककार रखना अति आवश्यक माने गए हैं। ये पंच ककार हैं केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छा। इन पंच ककार को रखने वाले ही सच्चे सिक्ख माने जाते हैं। उसी तरह सिक्ख लड़कियों के लिए भी केश, कड़ा और कृपाण रखना अनिवार्य है। इसके पीछे धार्मिक महत्व तो है साथ ही इन चीजों का स्वास्थ्य संबंधी और वैज्ञानिक आधार भी है।

- लड़कियों के केश रखने से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे हैं। जैसे लड़कियां का सिर अति कोमल होता है जिससे वातावरण का बुरा प्रभाव उन पर तुरंत ही पड़ जाता है। लंबे बाल उस बुरे प्रभाव से लड़कियों की रक्षा करते हैं। लंबे केश महिलाओं की सुंदरता में भी चांर चांद लगा देते हैं। लंबे बाल रखने से कई बीमारियों की रोकथाम हो जाती है। कंघे से चोटी बनाते समय बाल से सिर पर जो खिंचाव होता है वह एक्यूप्रेशर का काम करता है। इसी तरह कई छोटे-बड़े स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं।

- कड़ा पहनने से लड़कियों की कलाईं को मजबूत होती है। कड़े के घर्षण से शरीर को लौह तत्व की प्राप्ति होती है जो हड्डी के लिए काफी फायदेमंद होता है।

- कृपाण वीरता का प्रतीक है और लड़कियों के लिए कृपाण अर्थात् कटार रखना उनकी सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। कृपाण मनोबल बढ़ाने का काम भी करती है। 


Spiritual counseling for leading a spiritual way of life. Beginners can Take Guru Mantar Deksha .Post your photo on Followers for Guru mantar Deksha / Sadhna procedure and pran pratishtia yantar or mala . chaudhary21@airtelmail.in