Friday, August 3, 2012

झाड़ू से जुड़े शकुन और अपशकुन


धर्म ग्रंथों में कई मान्यताएं, परंपराएं, शकुन-अपशकुन बताए गए हैं। जिनका पालन करने पर व्यक्ति को सभी सुख-समृद्धि, धन-दौलत प्राप्त होती है। यहां जानिए झाड़ू से जुड़े शकुन और अपशकुन, जो महालक्ष्मी की प्रसन्नता या अप्रसन्नता का संकेत देते हैं-


झाड़ू को महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। क्योंकि झाड़ू ही हमारे घर से गंदगी और दरिद्रता को बाहर निकालती है।


ध्यान रखें कभी भी हमारा पैर झाड़ू पर नहीं लगना चाहिए। यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा होने पर महालक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं। देवी लक्ष्मी के रूठने पर धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


जब भी नए घर में प्रवेश किया जाए, उस समय नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे देवी-देवताओं की कृपा हमारे घर पर बनी रहती है।


झाड़ू को पैर लगना ठीक वैसा ही जैसे हम घर आती हुई लक्ष्मी को ठोकर मार रहे हैं। अत: इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।


यदि घर में कोई छोटा बच्चा है और वो अचानक झाड़ू निकलने लगे तो समझना चाहिए कि आपके यहां कोई मेहमान आने वाला है।


हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि ठीक सूर्यास्त के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर दरिद्रता घर आती है और महालक्ष्मी आपके घर से चली जाती हैं।


झाड़ू को कभी भी घर से बाहर या छत पर नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर आपके घर में चोरी होने का भय बना रहता है।


झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से वह किसी को दिखाई न दें। झाड़ू हमेशा छिपाकर रखना चाहिए।


कभी भी गाय या अन्य जानवर को झाड़ू से मारकर नहीं भगाना चाहिए। यह भयंकर अपशकुन होता है। ऐसा करने पर महालक्ष्मी आपके घर से चली जाती हैं।


कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो तुरंत उसके जाने के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।


Spiritual counseling for leading a spiritual way of life. Beginners can Take Guru Mantar Deksha .Post your photo on Followers for Guru mantar Deksha / Sadhna procedure and pran pratishtia yantar or mala . chaudhary21@airtelmail.in

No comments: