Tuesday, July 31, 2012

शास्त्रों के अनुसार हार-फूल चढ़ाते समय ध्यान रखें ये बात.

 शास्त्रों के अनुसार भगवान, ईश्वर या परमात्मा, देवी-देवताओं के नाम अनेक है लेकिन शक्ति एक है। ऐसा माना जाता है कि यही शक्ति दुनिया का संचालन कर रही है। इसी वजह से सभी परमात्मा के सामने शीश झुकाते हैं। जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान ईश्वर की भक्ति, पूजा-अर्चना से हो जाता है। भगवान की पूजा में देवी-देवतााओं की प्रतीक मूर्तियां या फोटो रखे जाते हैं। इन मूर्तियों और फोटो पर पुष्प आदि चढ़ाए जाते हैं। ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी प्रकार से भगवान की मूर्ति या फोटो का चेहरा ना छिप जाए।

भगवान को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है पूजन। सामान्यत: पूजन में हार-फूल अर्पित करते समय भगवान की मूर्ति या फोटो का चेहरा छिप जाता है। मूर्ति छोटी होती है और हार-फूल अधिक होते हैं जिस वजह से प्रतिमा भी छिप जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्रतिमा का मुख हमेशा हमारे सामने रहे। यदि कोई पुष्प या हार भगवान के चेहरे पर आ जाता है तो उसे हटा देना चाहिए। पूजन कार्य में बहुत जरूरी है कि भक्त को भगवान के चेहरे के दर्शन लगातार होते रहे। ऐसा होने पर ही पूजन के बाद मन को शांति मिलती है।

भगवान के दर्शन मात्र से ही हमारे कई जन्मों के पाप स्वत: नष्ट हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है भगवान के नित्य दर्शन से हमारे सभी कार्य सफल हो जाते हैं। अत: घर में जहां भी भगवान की मूर्तियां या फोटो हों उनका चेहरा हमें साफ-साफ दिखाई देना चाहिए। ताकि देवी-देवताओं के दर्शन हर पल होते रहे।

Spiritual counseling for leading a spiritual way of life. Beginners can Take Guru Mantar Deksha .Post your photo on Followers for Guru mantar Deksha / Sadhna procedure and pran pratishtia yantar or mala . chaudhary21@airtelmail.in

No comments: