Friday, June 22, 2012

सांई बाबा की मूर्ति या फोटो घर में रखनी चाहिए

Any person can get spiritual counseling for leading a spiritual way of life. Beginners can Take Guru Mantar Deksha .Send us Emale For Guru Mantar Deksha /Sadhna procedure . chaudhary21@airtelmail.in


शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के दर्शन मात्र से हमारे कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसी वजह से घर में भगवान की फोटो या मूर्तियां रखने की परंपरा बनाई गई है ताकि ईश्वर के दर्शन होते रहे। वैसे तो सभी देवी-देवता अपने भक्तों की इच्छाएं पूर्ण करते हैं लेकिन आजकल सांई बाबा के भक्तों की संख्या काफी अधिक है। ऐसा माना जाता है कि सांई बाबा अपने श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं बहुत ही जल्द पूर्ण कर देते हैं।

हम घर में कई देवी-देवताओं, भगवान की प्रतिमा या मूर्ति या फोटो अवश्य ही रखते हैं। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार घर में भगवान की प्रतिमा अवश्य ही रखना चाहिए, ये मूर्तियां और फोटो घर का वातावरण सकारात्मक बनाए रखती हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में असंख्य देवी-देवता बताए गए हैं। सभी अपने भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। कई लोग संत-महात्माओं की भी तस्वीर या मूर्ति घर में रखते हैं। ऐसे ही एक महात्मा हैं शिर्डी के सांई बाबा। बड़ी संख्या में लोग सांई बाबा को भगवान का रूप ही मानते हैं।

शिर्डी के सांई बाबा के भक्त दुनियाभर में फैले हैं। वे एक फकीर ही थे लेकिन उनके चमत्कारों के कई किस्से-कहानियां अक्सर हम सुनते रहते हैं। सांई बाबा ने हमेशा ही सभी के दुखों और परेशानियों को दूर किया है इसी वजह से उनके भक्तों की काफी बढ़ी है। नित्य उनके दर्शन से हमारा दिन अच्छा रहता है, सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाते हैं और जीवन के दुख-दर्द भी दूर हो जाते हैं। प्रतिदिन उनके दर्शन के लिए सांई बाबा की मूर्ति या फोटो घर में अवश्य रखना चाहिए। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। धन संबंधी रुकावटें दूर होंगी। साथ ही इन्हें घर में रखने से कई वास्तु दोषों का प्रभाव भी नष्ट हो जाता है। परिवार के सभी सदस्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।






No comments: