Showing posts with label पैसे पड़े मिलें तो क्या करना चाहिए?. Show all posts
Showing posts with label पैसे पड़े मिलें तो क्या करना चाहिए?. Show all posts

Tuesday, May 1, 2012

यदि रोड पर रुपए, पैसे पड़े मिलें तो क्या करना चाहिए?

 काफी लोगों के साथ ऐसा हुआ होगा कि रास्ते पर सिक्के, रुपए आदि पड़े हुए दिखाई दिए हो, तब काफी लोग यह पैसे उठाकर अपने पास रख लेते हैं। कुछ लोग इन्हें खर्च कर देते हैं तो कुछ लोग संभालकर रख लेते हैं। इस संबंध में ज्योतिष कुछ ध्यान देने योग्य बातें बताई गई हैं। जब आप कहीं जा रहे हो और सड़क पर नोट या सिक्के पड़े दिखाई दे तो उन्हें उठाकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देना चाहिए। क्योंकि वह पैसा भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति का हो सकता हैं जिससे पैसा खोने के बाद उसका मन दुखी होता है। ऐसे में उन खोए हुए रुपए के साथ उस व्यक्ति का दुख जुड़ा होता है अत: ऐसा पैसा मिलने पर इसे अपने साथ नहीं रखना चाहिए। इस पैसे के साथ नकारात्मक भावनाएं जुड़ी होती हैं जिससे यह पैसा लाभ नहीं पहुंचाता है बल्कि कुछ हानि अवश्य करवा सकता है। रास्ते पर यदि पैसा मिले तो सबसे पहले यह देख लेना चाहिए कि जिसके यह रुपए हैं वह व्यक्ति कहीं आसपास हो तो उसे यह पैसा लौटा देना चाहिए। जब पर्याप्त खोज के बाद के भी पैसों का मालिक न मिले तो इसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें या किसी धार्मिक संस्थान में गोपनीय दान कर देना चाहिए। ऐसा करने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और आपके ऊपर से कई प्रकार की बाधाओं का साया स्वत: ही नष्ट हो जाता है।