Showing posts with label संतान चाहिए तो सोमवार को करें यह टोटका. Show all posts
Showing posts with label संतान चाहिए तो सोमवार को करें यह टोटका. Show all posts

Tuesday, July 31, 2012

संतान चाहिए तो सोमवार को करें यह टोटका


 भगवान शंकर के समान अन्य कोई देव नहीं हैं। भक्त से प्रसन्न होने पर वे उसकी हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। सावन महीने में किए गए विशेष उपाय व टोटकों से शिव और भी प्रसन्न होते हैं। जिन दंपत्तियों के यहां संतान नहीं है वे यदि सावन के महीने में किसी भी सोमवार के दिन नीचे लिखा टोटका करें तो उन्हें शीघ्र ही संतान की प्राप्ति होती है।

टोटका

सावन महीने के किसी भी सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर भगवान शिव का पूजन करें। इसके पश्चात गेहूं के आटे से ग्यारह शिवलिंग बनाएं। अब प्रत्येक शिवलिंग का शिवमहिम्नस्त्रोत से जलाभिषेक करें। इस प्रकार ग्यारह बार जलाभिषेक करें। उस जल का कुछ भाग पति-पत्नी प्रसाद के रूप में ग्रहण करें और शेष जल किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें। इसके बाद गर्भ की रक्षा के लिए गर्भगौरी रुद्राक्ष भी धारण करें। 

तंत्र शास्त्र के अनुसार यह टोटका सही तरीके से करने पर शीघ्र ही संतान की प्राप्ति होती है।
Spiritual counseling for leading a spiritual way of life. Beginners can Take Guru Mantar Deksha .Post your photo on Followers for Guru mantar Deksha / Sadhna procedure and pran pratishtia yantar or mala . chaudhary21@airtelmail.in