Showing posts with label वार के अनुसार कैसा होगा आपका भविष्य और स्वभाव... Show all posts
Showing posts with label वार के अनुसार कैसा होगा आपका भविष्य और स्वभाव... Show all posts

Tuesday, June 19, 2012

वार के अनुसार कैसा होगा आपका भविष्य और स्वभाव..

व्यक्ति जिस वार को पैदा होता है उस दिन का प्रभाव भी उस पर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार सप्ताह के सातों के संबंधित ग्रह अलग-अलग है। अत: सातों दिन पैदा होने वाले लोगों के स्वभाव भी अलग-अलग ही होते हैं। जानिए व्यक्ति का जन्म किस दिन है उसके अनुसार व्यक्ति का स्वभाव:


रविवार: जिन लोगों का जन्म रविवार के दिन हुआ है वे सामान्यत: भाग्यशाली रहते हैं। इनकी आयु भी अधिक रहती है। कम बोलने वाले ये लोग कला और शिक्षा के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। साथ ही ये लोग धर्म में रूचि रखते हैं और घर-परिवार के सदस्यों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। सामान्यत: ये लोग 20 से 22 वर्ष की आयु तक कष्ट झेलते हैं।


सोमवार: सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति हंसमुख और मीठा बोलने वाले होते हैं। सुख-दुख में सम भाव रखते हैं। विद्यावान, कला कुशल और बहादुर होते हैं। ये लोग कफ रोगों से परेशान रहते हैं। बीमारियों के कारण कमजोरी बनी रहती है। इन लोगों के लिए 9, 12, 27 वर्ष की आयु में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सामान्यत: इनका जीवन ऐश और आराम से व्यतित होता है।


मंगलवार: जिन लोगों का जन्म मंगलवार के दिन हुआ है वे धनी होते हैं। सामान्यत: इन लोगों का स्वभाव उग्र होता है, इसी कारण ये लोग अपने आसपास रहने वाले कई लोगों से नाराज रहते हैं। इन्हें ब्लड और स्कीन से संबंधित रोग हो सकते हैं।


बुधवार: बुधवार के दिन जन्म लेने वाले लोग सामान्यत: धर्म-कर्म में ध्यान लगाने वाले होते हैं। ये बुद्धिमान और मधुर भाषी होते हैं। विद्वान और धार्मिक जीवन जीने वाला इनका स्वभाव होता है। माता-पिता से विशेष प्रेम रखते हैं। 8 और 22 वर्ष की आयु में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


गुरुवार: जिन लोगों का जन्म गुरुवार के दिन हुआ है वे बुद्धिमान होते हैं। पराक्रमी होते हैं, किसी भी मुश्किल समय का सामना बड़ी ही समझदारी और साहस के साथ करते हैं। इन लोगों के मित्र अच्छी संगती वाले होते हैं। मित्रों की ओर से सदैव प्रसन्न रहते हैं। 7, 12, 13, 16 और 30 वर्ष की आयु में संकट का सामना करना पड़ सकता है।


शुक्रवार: शुक्रवार का दिन व्यक्ति को हंसमुख स्वभाव देता है। ये लोग बुद्धिमान और मधुरभाषी होते हैं। सहनशीलता के कारण कठिन समय का सामना भी अच्छे से कर लेते हैं। ऐश्वर्यपूर्ण जीवन इन लोगों को काफी पसंद होता है। कला के क्षेत्र में ये लोग खास मुकाम हासिल करते हैं। 20 और 24 वर्ष की आयु में इन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


शनिवार: जिन लोगों का जन्म शनिवार के दिन हुआ है वे कृषि या व्यापार में विशेष रूचि रखते हैं। छोटी आयु में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इन लोगों को मित्रता में सावधान रहने की आवश्यकता होती है। माता-पिता, भाई-बहनों की ओर से इन्हें पूर्ण सुख प्राप्त नहीं हो पाता है। इन लोगों को 20, 25 और 45 वर्ष की आयु में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।