Showing posts with label राशि अनुसार जानिए आपको किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए.... Show all posts
Showing posts with label राशि अनुसार जानिए आपको किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए.... Show all posts

Saturday, June 16, 2012

राशि अनुसार जानिए आपको किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए...

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और रंगों का गहरा संबंध है। इसीलिए हर राशि पर रंग का गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि आप चाहते हैं आपको अपनी राशि के ग्रह स्वामी से शुभ फल प्राप्त हों तो राशि अनुसार फोटो में बताए जा रहे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मेष- इस राशि के लोग लाल, पीला, नारंगी रंग का चयन करें। नीले, ग्रे और काले रंग के प्रयोग से बचें। इनको चमड़े या पक्षियों के पंखों से बने परिधानों से भी बचना चाहिए।


वृष-इस राशि के लोगों को सफेद और हल्के हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। लाल और नारंगी रंग के प्रयोग से बचें। सिल्वर और प्लेटिनम इस राशि के लोगों के लिए अनुकूल हैं।


मिथुन- हरा रंग इनके लिए अनुकूल है, लेकिन पीला नहीं। सादे डिजाइन वाले परिधान इनके लिए अनुकूल हैं।


कर्क- सफेद, हल्का पीलापन लिए हुए सफेद रंग पहनें। नीले और काले रंग का कपड़ा न पहनें। सादे डिजाइन किए हुए कपड़े पहनें।


सिंह- इन लोगों के लिए लाल, पीले, नारंगी रंग के कपड़े उपयुक्त हैं। नीले, काले, भूरे रंगों से बचें। आउटफिट्स में बहुत सारे कट्स का प्रयोग करें, लेकिन चमड़े से बने परिधान न पहनें।


कन्या -इस राशि के लोगों को हरे और सफेद रंगों के कपड़ों को चुनना चाहिए। कन्या राशि के लोगों को भी सादे डिजाइन ही पहनने चाहिए।


तुला- सफेद, हल्का हरा और भूरा भी पहन सकते हैं, परंतु लाल और नारंगी रंग से बचें।


वृश्चिक-इस राशि के लोगों को लाल, पीला और नारंगी रंग के कपड़े पहनना काफी लाभदायक रहता है। नीले, भूरे और काले रंग से बचें। डिजाइन वाले कपड़े पहनें।


धनु-धुन राशि के लोगों को पीला और हल्का नारंगी रंग चुनना चाहिए। नीले और काले रंग से बचें।


मकर-मकर राशि के लोगों को नीले, काले, भूरे का इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के लोगों को लाल, सफेद और नारंगी रंग से बचना चाहिएi


कुंभ-शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को नीले, काले, भूरे का इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के लोगों को लाल, सफेद और नारंगी रंग से बचना चाहिए।


मीन-मीन राशि वाले लोगों को पीले, केसरिया और हल्के नारंगी रंग के इन्हें पहनने चाहिए। काले और नीले रंग से बचें।