Thursday, October 25, 2012

शहद भी चमत्कारी होता है

मधुमक्खियों द्वारा बनाया जाने वाला शहद भी चमत्कारी होता है। इसे केवल घर में रखने से ही कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। यहां दिए गए फोटो में जानिए शहद से आपको क्या-क्या फायदें मिलते हैं- शहद हमारे शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। इसमें कई रोगों को मिटाने की शक्ति होती है। इसी वजह से इसे औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। शहद का महत्व केवल औषधि तक ही सीमित नहीं है बल्कि शास्त्रों के अनुसार पूजन कर्म में भी शहद बहुत जरूरी माना गया है। वेद-पुराण के अनुसार शहद पवित्र पदार्थ है इसी वजह से इसे सभी देवी-देवताओं की पूजन सामग्री में विशेष स्थान प्राप्त है। शिवजी को शहद से स्नान कराया जाता है, जिससे भक्त की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और कई रोगों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष के अनुसार भी घर में शहद रखने से शनि संबंधी कई दोषों का निवारण होता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में यह काफी मददगार रहता है। घर में शहद रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी वजह से अधिकांश घरों में इसे अनिवार्य रूप से रखा जाता है। वास्तु के अनुसार वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा को शहद की पॉजीटिव एनर्जी नष्ट कर देती है जिससे परिवार के सभी सदस्यों को लाभ होता है। इन फायदों को देखते हुए शहद को अपने घर में अवश्य ही रखें। इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही घर में पूरी तरह से साफ-सफाई रखें जिससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी और फिजूल खर्चों में कमी आएगी। आयुर्वेद में भी शहद कई बीमारियों के लिए सबसे अच्छा उपाय है। कई दवाएं ऐसी हैं जिन्हें शहद के साथ लेने पर वह जल्दी असर करती हैं और रोग शीघ्र दूर हो जाता है।

Spiritual counseling for leading a spiritual way of life. Beginners can Take Guru Mantar Deksha .Post your photo on Followers for Guru mantar Deksha / Sadhna procedure and pran pratishtia yantar or mala . chaudhary21@airtelmail.in

No comments: