किसी भी स्त्री की सुंदरता में चार
चांद तब लग जाते हैं जब वह पूर्ण श्रंगार के साथ ही माथे पर बिंदी भी
लगाएं। वैसे तो बिंदी को श्रंगार का एक आवश्यक अंग ही माना जाता है और इसी
वजह से काफी महिलाएं और लड़कियां बिंदी लगाती हैं। शास्त्रों में सुंदरता
बढ़ाने के साथ ही बिंदी लगाने के कई अन्य लाभ भी बताए गए हैं।
शास्त्रों के अनुसार स्त्री के महत्वपूर्ण सोलह श्रंगार बताए गए हैं जिनमें
से बिंदी लगाना भी एक है। विवाह से पूर्व लड़कियां बिंदी केवल सौंदर्य में
वृद्धि करने के उद्देश्य से लगाती हैं लेकिन विवाह के बाद बिंदी लगाना
सुहाग की निशानी माना जाता है। शादी के बाद विवाहित स्त्री लाल रंग की
बिंदी लगाती है। इसे अनिवार्य परंपरा माना जाता है।
योग विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो बिंदी का संबंध हमारे मन से जुड़ा
हुआ है। जहां बिंदी लगाई जाती है वहीं हमारा आज्ञा चक्र स्थित होता है। यह
चक्र हमारे मन को नियंत्रित करता है। जब भी हम ध्यान लगाते हैं तब हमारा
ध्यान यहीं केंद्रित होता है। चूंकि यह स्थान हमारे मन को नियंत्रित करता
है अत: यह स्थान काफी महत्वपूर्ण है। मन को एकाग्र करने के लिए इसी चक्र पर दबाव दिया जाता है और यहीं पर लड़कियां बिंदी लगाती है।
आज्ञा चक्र पर बिंदी लगाने से स्त्रियों का मन नियंत्रित रहता है। इधर-उधर
भटकता नहीं है। सभी जानते हैं कि महिलाओं का मन अति चंचल होता है। इसी वजह
से किसी भी स्त्री का मन बदलने में पलभर का ही समय लगता है। वे एक समय एक
साथ कई विषयों पर चिंतन करती रहती हैं। अत: उनके मन को नियंत्रित और स्थिर
रखने के लिए यह बिंदी बहुत कारगर उपाय है। इससे उनका मन शांत और एकाग्र बना
रहता है। शायद इन्हीं फायदों को देखते हुए प्राचीन ऋषि-मुनिया द्वारा
बिंदी लगाने की अनिवार्य परंपरा प्रारंभ की गई है।
बिंदी लगाने के हैं ये 3 खास फायदें- - बिंदी लगाने से सौंदर्य में
वृद्धि होती है।
- विवाहित स्त्री के सुहाग का प्रतीक है।
- मन को स्थिर रखने में बहुत ही कारगर उपाय है।
General misconception among the people about Tantrik Meditation, it is a systematic and effective way of doing meditation.For Mantar Deksha and send us email.This Site Dedicated to my Sadguru Dev Narayan Dutt ShriMali ji.send us Emale For Guru Mantar Deksha / Sadhna procedure . mantarvigyan@gmail.com
Friday, May 11, 2012
Saturday, May 5, 2012
शादी से पहले दूल्हा-दूल्हन के शरीर पर हल्दी लगाते हैं, क्योंकि...
शास्त्रों के अनुसार मनुष्य जीवन के 16 महत्वपूर्ण संस्कार बताए गए हैं। इन संस्कारों का निर्वाह करना सभी इंसानों के लिए अतिआवश्यक है। इन्हीं संस्कारों में से एक है विवाह संस्कार। विवाह में कई प्राचीन परंपराएं, रीति-रिवाज आदि का आज भी पालन किया जाता है। कुछ नियम और परंपराएं वर और वधू दोनों के लिए समान रूप से लागू होती हैं। ऐसी ही एक परंपरा है दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाना। वर और वधू को हल्दी क्यों लगाई जाती है इसके पीछे धार्मिक और स्वास्थ्य संबंधी कारण बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार हल्दी का उपयोग सभी प्रकार के पूजन-कार्य में आवश्यक रूप से किया जाता है। इसके बिना कई प्रकार के पूजन कर्म पूर्ण नहीं माने जाते हैं। इसी वजह से पूजन सामग्री में हल्दी का महत्वपूर्ण स्थान है। हल्दी की पवित्रता के कारण ही वर-वधु के शरीर पर इसका लेप लगाया जाता है ताकि विवाह से पूर्व ये दोनों भी शास्त्रों के अनुसार पूरी तरह पवित्र हो सके। हल्दी एक औषधी भी है। इससे उपयोग से कई प्रकार की बीमारियों का त्वरित इलाज हो जाता है। त्वचा संबंधी रोगों के लिए हल्दी सर्वश्रेष्ठ उपाय है। विवाह पूर्व वर-वधु के शरीर पर हल्दी का लेप लगाया जाता है ताकि यदि इन्हें को त्वचा संबंधी रोग हो या इंफेक्शन हो या अन्य कोई बीमारी हो तो उसका उपचार हो सके। हल्दी लगाने से त्वचा पर जमी हुई धूल आदि भी शत-प्रतिशत साफ हो जाती है। जिससे त्वचा में चमक बढ़ जाती है। चेहरे पर आकर्षण बढ़ जाता है। इन सभी कारणों के चलते अनिवार्य रूप से आज भी दूल्हा-दुल्हन को विवाह से पूर्व हल्दी अवश्य लगाई जाती है।
Thursday, May 3, 2012
जूते-चप्पल चोरी होना या गुम होना बहुत अच्छी बात है, क्योंकि...
हम ऐसा कभी भी नहीं चाहते हैं कि हमारी कोई चीज चोरी या गुम हो जाए। किसी भी प्रकार की चोरी को अशुभ माना जाता है लेकिन ज्योतिष के अनुसार जूते-चप्पल चोरी होना शुभ माना गया है। और अगर शनिवार के दिन ऐसा होता है तो इससे शनि के दोषों में राहत मिलती है। वैसे तो चोरी होना आपके धन की हानि को दर्शाता है लेकिन जूते-चप्पल की चोरी को शुभ माना जाता है। खासतौर पर यदि शनिवार के दिन चमड़े के जूते चोरी होते हैं तो इसे बहुत अच्छा समझना चाहिए। जो लोग जूते-चप्पल चोरी होने के ज्योतिषीय लाभ जानते हैं वे शनि मंदिरों में जूते-चप्पल स्वयं छोड़ आते हैं। आखिर शनिवार को जूते चोरी हो जाने से क्या लाभ होता है? ऐसा क्यों माना जाता है कि चमड़े के जूते चोरी हो जाएं तो सारी परेशानी उसके साथ चली जाती हैं? वास्तव में यह मान्यता ज्योतिषीय आधार पर प्रचलित है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर और कठोर ग्रह माना गया है। शनि जब किसी व्यक्ति को विपरित फल देता है तो उससे कड़ी मेहनत करवाता है और नाम मात्र का प्रतिफल प्रदान करता है। जिन लोगों की कुंडली में साढ़ेसाती या ढैय्या हो, या जिसकी राशि में शनि अच्छे स्थान पर न हो, उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार शनि का दिन माना जाता है। हमारे शरीर के अंग भी ग्रहों से प्रभावित होते हैं। त्वचा (चमड़ी) और पैरों में शनि का वास माना गया है। पैर और त्वचा से संबंधित चीजें शनि के निमित्त दान की जाए तो कई शुभ फल प्राप्त होते हैं और पैर तथा त्वचा से संबंधित बीमारियों में भी राहत मिलती है। हमारी त्वचा और पैर का कारक ग्रह शनि है। अत: चमड़े के जूते अगर शनिवार को चोरी होते हैं तो मानना चाहिए कि हमारी परेशानी कम हो जाएगी। शनि अब ज्यादा परेशान नहीं करेगा। शनिवार को शनि मंदिरों में जूते भी छोडऩे से शनि के कष्ट कम हो जाते हैं।
Wednesday, May 2, 2012
जब किसी की शवयात्रा दिखे तो क्या करना चाहिए?
जीवन का अंतिम अटल सत्य है मृत्यु। भागवत गीता में श्रीकृष्ण ने बताया है कि जीवन के इस अटल सत्य को कोई टाल नहीं सकता है। जिस व्यक्ति का जन्म हुआ है वह अवश्य ही एक दिन मृत्यु को प्राप्त होगा। अमर केवल आत्मा होती है जो शरीर बदलती है। जिस प्रकार हम कपड़े बदलते हैं ठीक उसी प्रकार आत्मा अलग-अलग शरीर धारण करती है और निश्चित समय के लिए। इसके बाद पूर्व निर्धारित समय पर आत्मा शरीर छोड़ देती है। किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद हिंदू धर्म के अनुसार मृत शरीर का दहन किया जाता है। किसी भी इंसान की मृत्यु के बाद शवयात्रा निकाली जाती है और इस संबंध में भी शास्त्रों में कई नियम बताए गए हैं। जिन्हें अपनाने से धर्म लाभ तो प्राप्त होता है साथ ही इससे मृत आत्मा को शांति भी मिलती है। यदि हम कहीं जा रहे हैं और रास्ते में शवयात्रा दिखाई दे तो उस समय थोड़ी देर ठहर जाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि शवयात्रा निकलती दिखाई देती है तो कुछ देर ठहरकर परमात्मा से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए। मृतक को प्रणाम करके आगे बढऩा चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में शवयात्रा के संबंध में बताया गया है कि यदि आप किसी जरूरी कार्य के लिए जा रहे हैं और रास्ते में कोई शवयात्रा दिख जाए तो इसका मतलब है कि आपको इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे और परेशानियां दूर हो जाएंगी।
Tuesday, May 1, 2012
हर शाम अंधेरा होने से पहले करना चाहिए ये काम, क्योंकि...
इष्टदेव या देवी-देवता का नाम जपने मात्र से भी हमें पुण्य की प्राप्ति होती है। वैसे तो सुबह-सुबह का समय भगवान की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना गया है लेकिन शाम के समय भी पूजन का विशेष महत्व है। शाम को धर्म लाभ अर्जित करने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। शाम के समय अंधेरा होने से थोड़ी पहले हमें घर में रोशनी कर लेना चाहिए। रोशनी होने के बाद परिवार के सदस्यों को अपने इष्टदेव के मंत्र का जप करना चाहिए या भगवान का नाम लेना चाहिए। इस समय आंख बंद रखनी चाहिए। इसप्रकार प्रतिदिन किया जाना चाहिए। सामान्यत: अधिकांश लोग प्रतिदिन शाम को इस प्रकार भगवान को याद अवश्य करते हैं। यह काफी पुराने समय से चली आ रही परंपरा है। इस पंरपरा के निर्वाह से कई धार्मिक और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है शाम के समय भी धन की देवी महालक्ष्मी सहित सभी देवी-देवता पृथ्वी का भ्रमण करते हैं और इस समय यदि उनका नाम लिया जाए वे अतिप्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामनएं पूर्ण करते हैं। घर के वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए यह परंपरा काफी कारगर है। शाम को रोशनी होते ही भगवान का नाम लेने से सकारात्मक ऊर्जा को अधिक बल मिलता है और अंधेरे में शक्तिशाली रहने वाली नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है।
शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए शंख से जल, क्योंकि...
पूजन कार्य में शंख का उपयोग महत्वपूर्ण माना गया है। वैसे तो लगभग सभी देवी-देवताओं को शंख से जल चढ़ाने का विधान है लेकिन शिवलिंग पर शंख से जल चढ़ाना वर्जित किया गया है। शंख से शिवजी को जल क्यों अर्पित नहीं करते हैं? इस संबंध में शिवपुराण में एक कथा बताई गई है। शिवपुराण के अनुसार शंखचूड नाम का महापराक्रमी दैत्य हुआ। शंखचूड दैत्यराम दंभ का पुत्र था। दैत्यराज दंभ को जब बहुत समय तक कोई संतान उत्पन्न नहीं हुई तब उसने भगवान विष्णु के लिए कठिन तपस्या की। तप से प्रसन्न होकर विष्णु प्रकट हुए। विष्णुजी ने वर मांगने के लिए कहा तब दंभ ने तीनों लोको के लिए अजेय एक महापराक्रमी पुत्र का वर मांगा। श्रीहरि तथास्तु बोलकर अंतध्र्यान हो गए। तब दंभ के यहां एक पुत्र का जन्म हुआ जिसका नाम शंखचूड़ पड़ा। शंखचुड ने पुष्कर में ब्रह्माजी के निमित्त घोर तपस्या की और उन्हें प्रसन्न कर लिया। ब्रह्मा ने वर मांगने के लिए कहा तब शंखचूड ने वर मांगा कि वो देवताओं के लिए अजेय हो जाए। ब्रह्माजी ने तथास्तु बोला और उसे श्रीकृष्णकवच दिया। साथ ही ब्रह्मा ने शंखचूड को धर्मध्वज की कन्या तुलसी से विवाह करने की आज्ञा दी।फिर वे अंतध्र्यान हो गए। ब्रह्मा की आज्ञा से तुलसी और शंखचूड का विवाह हो गया। ब्रह्मा और विष्णु के वरदान के मद में चूर दैत्यराज शंखचूड ने तीनों लोकों पर स्वामित्व स्थापित कर लिया। देवताओं ने त्रस्त होकर विष्णु से मदद मांगी परंतु उन्होंने खुद दंभ को ऐसे पुत्र का वरदान दिया था अत: उन्होंने शिव से प्रार्थना की। तब शिव ने देवताओं के दुख दूर करने का निश्चय किया और वे चल दिए। परंतु श्रीकृष्ण कवच और तुलसी के पातिव्रत धर्म की वजह से शिवजी भी उसका वध करने में सफल नहीं हो पा रहे थे तब विष्णु से ब्राह्मण रूप बनाकर दैत्यराज से उसका श्रीकृष्णकवच दान में ले लिया। इसके बाद शंखचूड़ का रूप धारण कर तुलसी के शील का हरण कर लिया। अब शिव ने शंखचूड़ को अपने त्रिशुल से भस्म कर दिया और उसकी हड्डियों से शंख का जन्म हुआ। चूंकि शंखचूड़ विष्णु भक्त था अत: लक्ष्मी-विष्णु को शंख का जल अति प्रिय है और सभी देवताओं को शंख से जल चढ़ाने का विधान है। परंतु शिव ने चूंकि उसका वध किया था अत: शंख का जल शिव को निषेध बताया गया है। इसी वजह से शिवजी को शंख से जल नहीं चढ़ाया जाता हैi
ऐसे लोगों के घर कभी नहीं जाना चाहिए, क्योंकि...
सुख और शांतिपूर्ण जीवन के लिए शास्त्रों में कई मार्ग बताए गए हैं। कुछ ऐसे नियम भी बनाए हैं जिनका पालन पर व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान के साथ ही सभी सुख-सुविधाएं भी प्राप्त हो जाती हैं। समाज और घर-परिवार में अक्सर एक-दूसरे के घर जाने का काम पड़ता है। ऐसे में हमें किन लोगों के घर नहीं जाना चाहिए, इस संबंध में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस में नियम बताया गया है- जदपि मित्र प्रभु पितु गुर गेहा। जाइअ बिनु बोलेहं न संदेहा॥ तदपि बिरोध मान जहं कोई । तहां गएं कल्यानु न होई ॥ -श्रीरामचरितमानस १/६२/ इसका सामान्य अर्थ यही है कि यद्यपि इसमें संदेह नहीं कि मित्र, स्वामी, पिता और गुरु के घर बिना बुलाए भी जाना चाहिए लेकिन जहां कोई विरोध मानता हो या आपका सम्मान न करता हो, उसके घर जाने से कल्याण नहीं होता। श्रीरामचरित मानस में शिवजी माता उमा को संबोधित करते हुए बताते हैं कि कभी भी ऐसे लोगों के घर नहीं जाना चाहिए जो तुमसे विरोध या द्वेष भाव रखता हो। फिर चाहे वह पिता, गुरु, स्वामी या मित्र का ही घर क्यों न हो। इसका कारण यह है कि वहां जाने से अपमान के सिवाय कुछ और प्राप्त नहीं होता। कोई भी व्यक्ति अपमान पसंद नहीं करता। अत: अपमान से बचना हो तो ऐसे लोगों के घर नहीं जाना चाहिए।
सिर्फ सीधे हाथ से करना चाहिए ये खास काम, क्योंकि...
शास्त्रों के अनुसार सभी समस्याओं का एक सटिक समाधान है दान करना। दान से ही व्यक्ति के पुराने अशुभ कर्मों का प्रभाव समाप्त होता है और पुण्य में वृद्धि होती है। समस्याएं या परेशानियां या धन अभाव ये सभी पिछले कर्मों के आधार पर प्राप्त होते हैं। इस प्रकार के बुरे प्रभावों का नष्ट करता है दान। दान के संबंध में सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि दान हमेशा सीधे हाथ से ही किया जाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि सीधे हाथ से किए गए दान से परमात्मा तुरंत ही प्रसन्न होते हैं और दानी की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार भगवान के लिए किए जाने वाले सभी पूजा कर्म सीधे हाथ से ही किए जाना चाहिए। दान करने से हमारे मोह और अहम का नाश होता है। दान से हमारे मन का विषय वस्तु के लिए मोह खत्म होता है। यदि किसी व्यक्ति के पास बहुत सारा धन है तब भी जब तक धन के प्रति मोह का त्याग नहीं करेगा तब तक वह दान नहीं कर सकता। इसी प्रकार दान से अहम भी दूर होता है। इसके साथ ही दान से मन को शांति भी मिलती है। सभी धार्मिक कार्य में सीधे हाथ का विशेष महत्व है क्योंकि धर्म शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हमारे शरीर का बायां भाग स्त्रियों का प्रतिनिधित्व करता है और दायां भाग पुरुषों का। इस बात की पुष्टि शिवजी के अद्र्धनारीश्वर स्वरूप से की जा सकती है। शिवजी के इस रूप में दाएं भाग में स्वयं शिवजी और बाएं भाग में माता पार्वती को दर्शाया जाता है। धर्म से संबंधित सभी कार्य पुरुषों से कराए जाने की मान्यताएं प्राचीन काल से चली आ रही है। दान सीधे हाथ से करना चाहिए इस बात के लिए एक और तर्क यह है कि हम पवित्र कार्य के लिए सदैव सीधे हाथ का ही उपयोग करते हैं। इसी वजह से बाएं हाथ का धार्मिक कार्यों में उपयोग नहीं किया जाता।
यदि रोड पर रुपए, पैसे पड़े मिलें तो क्या करना चाहिए?
काफी लोगों के साथ ऐसा हुआ होगा कि रास्ते पर सिक्के, रुपए आदि पड़े हुए दिखाई दिए हो, तब काफी लोग यह पैसे उठाकर अपने पास रख लेते हैं। कुछ लोग इन्हें खर्च कर देते हैं तो कुछ लोग संभालकर रख लेते हैं। इस संबंध में ज्योतिष कुछ ध्यान देने योग्य बातें बताई गई हैं। जब आप कहीं जा रहे हो और सड़क पर नोट या सिक्के पड़े दिखाई दे तो उन्हें उठाकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देना चाहिए। क्योंकि वह पैसा भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति का हो सकता हैं जिससे पैसा खोने के बाद उसका मन दुखी होता है। ऐसे में उन खोए हुए रुपए के साथ उस व्यक्ति का दुख जुड़ा होता है अत: ऐसा पैसा मिलने पर इसे अपने साथ नहीं रखना चाहिए। इस पैसे के साथ नकारात्मक भावनाएं जुड़ी होती हैं जिससे यह पैसा लाभ नहीं पहुंचाता है बल्कि कुछ हानि अवश्य करवा सकता है। रास्ते पर यदि पैसा मिले तो सबसे पहले यह देख लेना चाहिए कि जिसके यह रुपए हैं वह व्यक्ति कहीं आसपास हो तो उसे यह पैसा लौटा देना चाहिए। जब पर्याप्त खोज के बाद के भी पैसों का मालिक न मिले तो इसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें या किसी धार्मिक संस्थान में गोपनीय दान कर देना चाहिए। ऐसा करने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और आपके ऊपर से कई प्रकार की बाधाओं का साया स्वत: ही नष्ट हो जाता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)

